उत्तराखंड में कोरोनावायरस (coronavirus) कोविड-19 का खतरा फिलहाल टलता नहीं दिखाई दे रहा है। क्योंकि शुक्रवार को भी 3 मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं । जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या राज्य में 40 हो गई है।
बताया जा रहा है कि दो कोरोना संक्रमित मरीज देहरादून जिले के हैं जिसमें एक डॉक्टर और एक एक साल का छोटा बच्चा है जिनको कोराना संक्रमण हुआ है। देहरादून जिला वैसे ही रेड जोन में है 20 अप्रैल से थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या को देख अब लगता नहीं कि देहरादून में किसी तरह की छूट मिल पाएगी। वहीं एक मामला नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से भी पॉजिटिव आया है।


प्रशासन ने सख्ती से लॉक डाउन (lockdown) का पालन कराने के लिए राज्य में रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य सशस्त्र बलों को कमान सौंपी है। लिहाजा कोरोनावायरस को जड़ से खत्म करने के लिए प्रदेश की जनता को एकजुट होकर लॉक डाउन का पालन करना होगा और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखना होगा तभी कोरोनावायरस से बचा जा सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 
