नई दिल्ली- कोरोनावायरस कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोरोना को लेकर आगे के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार धीरे धीरे नियंत्रित हो रहे इस संक्रमण के मामलों में कमी लाने के लिए किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं बरतना चाहती। लिहाजा जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में कहर बरपाया है, ढीला होना बनता भी नहीं है। विशेषज्ञों का तो यही कहना है। बहरहाल जारी निर्देशों में राज्यों को 30 जून तक नियमों में सख्ती बरतने को कहा गया है।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरतना जारी रखें। बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन को लेकर 25 अप्रैल को दिशानिर्देश जारी किए गए थे।
लिहाजा ये उन्हीं नियमों की पालना का फल है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दक्षिण और उत्तर पूर्वी कुछ क्षेत्रों को छोड़ कर कोविड संक्रमण तेज़ी से कम हुआ है। रिकवरी रेट के साथ संक्रमण दर में खासा सुधार आया है। कोरोना के नए मरीजों और सक्रिय मामलों में कमी आई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार 

