देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है , राज्य के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना वायरस के 814 नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राज्य में आज कोरोना के कुल 814 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 347912 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 141 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331903 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
शुक्रवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 814 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।जिनमें देहरादून जिले से 325 ,हरिद्वार से119 , नैनीताल जिले से 225, उधमसिंह नगर से 25 , पौडी से 21, टिहरी से 11, चंपावत से 13, पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 14, बागेश्वर से 10, चमोली से 05 , रुद्रप्रयाग से 06, उत्तरकाशी से 10 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 347912 मरीजों में से 331903 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6564 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7423 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 2022 है। इधर रिकवरी रेट 95.40 प्रतिशत पहुंच गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
