लोस चुनाव के लिए भाजपा ने की
चुनाव प्रबंधन समिति घोषित
घोषणा पत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विशेष संपर्क अभियान पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को दायित्व
नरेश बंसल को चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक का जिम्मा
Dehradun News- भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बनी इस समिति में 38 विभागों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे घोषणा पत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विशेष संपर्क अभियान का दायित्व पूर्व सीएम श्री विजय बहुगुणा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक को और चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल बनाया गया है ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से बनी इस समिति में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक के रूप में राज्यसभा सदस्य श्री नरेश बंसल और सह संयोजक श्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेंद्र चौधरी, श्री राजेंद्र बिष्ट कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त न्यायिक मामले व चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख के रूप में श्री संजय गुप्ता और सह प्रमुख श्री जयवर्धन कांडपाल, प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण प्रमुख के रूप में श्री राजेंद्र ढिल्लों और सह प्रमुख श्री खीमा शर्मा, विज्ञापन अभियान विभाग में प्रमुख श्री विपिन कैंथोला और सह प्रमुख श्री दिलीप कंडारी, श्री दीप कोश्यारी, घोषणा पत्र विभाग में प्रमुख श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सह प्रमुख श्री बलवंत सिंह भौर्याल, श्रीमती दीप्ति रावत एवं राजसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, आरोप पत्र विभाग में प्रमुख श्री मुन्ना सिंह चौहान और सह प्रमुख श्रीमती नेहा जोशी जिम्मेदारी दिखेंगी। , विशेष संपर्क विभाग प्रमुख श्री मदन कौशिक सह प्रमुख श्री विजय बहुगुणा, डॉक्टर आर के जैन, श्री प्रदीप बिष्ट, चुनाव कार्यालय प्रमुख श्री केदार जोशी, कॉल सेंटर प्रमुख श्री विशाल गुप्ता, कार्यालय प्रबंधन श्री हरीश डोरा, अतिथि विभाग श्री सौरभ थोपलियाल,
प्रबंधन समिति में मीडिया विभाग में प्रमुख की जिम्मेदारी श्री मनवीर चौहान संभालेंगे, जिनके साथ सह प्रमुख के रूप ने राजेंद्र नेगी, चंदन बिष्ट, मानिक निधि शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है । वही मीडिया संपर्क प्रमुख श्री सुरेश जोशी एवं सह प्रमुख कुंवर जपेंद्र एवं सोशल मीडिया एवं हाईटेक अभियान विभाग के प्रमुख श्री नवीन ठाकुर एवं सह प्रमुख श्री करुण दत्ता, श्री गंधार अग्रवाल के साथ डिजिटल विभाग प्रमुख श्री अजीत नेगी को बनाया गया है ।
इसी तरह साहित्य सामग्री निर्माण श्रीमती मीरा रतूड़ी एवं श्री विनोद सुयाल, साहित्य छपवाना प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन, प्रचार सामग्री श्री कौस्तुभानंद जोशी, वाहन प्रमुख श्री अनिल गुप्ता और बलजीत सोनी, प्रवास प्रमुख श्री अनिल गोयल एवं सीताराम भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट वीडियो वैन श्री श्याम अग्रवाल, संसाधन प्रमुख डॉक्टर धन सिंह रावत, हिसाब किताब प्रमुख श्री पुनीत मित्तल, आंकड़े प्रमुख श्री राजेंद्र बिष्ट, प्रालेखिकरण एवं दस्तावेजीकरण श्री अज्येंद्र अजय, संस्कृति श्री राजेंद्र रावत और नुपुर गुप्ता, प्रवासी कार्यकर्ता श्री राजीव तलवार, महिला अभियान श्रीमती आशा नौटियाल, युवा अभियान श्री शशांक रावत, एससी अभियान श्री समीर आर्य, एसटी अभियान श्री राकेश राणा, झुग्गी झोपड़ी अभियान डॉक्टर महेंद्र कश्यप, सामाजिक संपर्क श्री राकेश गिरी, लाभार्थी अभियान प्रमुख श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, बूथ कार्य प्रमुख श्री आदित्य कोठारी, भाषण बिंदु प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन, विस्तारक योजना प्रमुख श्री कुंदन परिहार को बनाया गया है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनता से अपील,जमीन एवं संपत्ति की खरीद-बिक्री में बैंक के जरिए करे भुगतान…
नैनीताल : इस अधिकारी को लापरवाही पर कारण बताओं नोटिस
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर RTO द्वारा ताबड़तोड़ चैकिंग, हुई ये कार्रवाई
रामनगर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने की मुलाकात, वन ग्रामों की रखी समस्या
उत्तराखंड : अब पाइप से घर-घर गैस, हल्द्वानी में PNG सेवा शुरू
उत्तराखंड: जनसुनवाई में आयुक्त का बड़ा एक्शन, मौके पर ही दिलाया न्याय
उत्तराखंड मे यहाँ तेज हवाओं में मकान पर गिरा पेड़
उत्तराखंड: महिलाओं के लिए 5 लाख करोड़ का बड़ा प्रावधान, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
उत्तराखंड : विधानसभा में गूंजा नारी शक्ति का मुद्दा, जानिए सीएम धामी ने क्या कहा ?
उत्तराखंड: अब बदलेगा देहरादून का नक्शा, 968 करोड़ के विकास प्लान को मंजूरी 

