Haldwani News- दो दिनों की राहत के बाद नैनीताल जिले सहित प्रदेश में कोरोना के नए केसों के ग्राफ ने एक बार फिर उछाल मारी है। पिछले 24 घंटों में नैनीताल जिले में नौ और पूरे प्रदेश में 28 नए कोरोना पाजीटिव सामने आने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है।
नैनीताल के राजकीय इंटर कालेज रातीघाट में आज फिर चार बच्चों में एसिम्टमेटिक कोरोना की पुष्टि हुई है। ये वे बच्चे हैं जिनके पांच बच्चों में कोरोना की पुष्टि के बाद सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा प्रदेश में आज सिर्फ चार कोरोना संक्रमितों ने महामारी पर विजय प्राप्त करके घर वापसी की है। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 175 हो गई है।
नैनीताल जिले की सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि रातीघाट स्कूल के चार और बच्चों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है। सभी बच्चों में एसिम्टमेटिक कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश व उधमसिंह नगर से एसटीएच हल्द्वानी में अपना उपचार कराने आए दो अन्य लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
तीन अन्य लोगों के बेस व दूसरे चिकित्सालयों से सैंपल लिए गए थे। उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है।
दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी में आज 6, चंपावत में 4, पिथौरागढ़ में तीन, रूद्रप्रयाग व हरिद्वार में में दो—दो, चमोली व पौड़ी में एक— एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर,टिहरी, उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में आज कोरोना का कोई नया रोगी नहीं मिला।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
