देहरादून- उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का कहर जारी है ,आज राज्य के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के 1292 नये मामले सामने आए है। जबकि राज्य में आज पांच कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 1292 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 352177 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 294 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 332949 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1292 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 441 ,हरिद्वार से 254 , नैनीताल जिले से 220, उधमसिंह नगर से 193 , पौडी से 147, टिहरी से 28, चंपावत से 07, पिथौरागढ़ से 12, अल्मोड़ा 36, बागेश्वर से 07, चमोली से 15 , रुद्रप्रयाग से 14, उत्तरकाशी से 09 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 352177मरीजों में से 332949 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6790 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7429 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 5009 है। इधर रिकवरी रेट 94.54 प्रतिशत पहुंच गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “Breaking News- राज्य में 5 लोगों की मौत, कोरोना के आज आए इतने मामले, देखिए अपने इलाके का हाल”
Comments are closed.



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 


स्वास्थ्य विभाग से यह पता करो कि जिनकी जांच किए स्कूलों में जाकर और जो लोग पॉजिटिव आए हैं उन लोगों में ऐसा कोई पहले दिक्कत थी कि बीमार हो बुखार और खांसी और जुखाम हो चेक कोरोनावायरस निकाल दिया सब गोलमाल है