Nainital News- नैनीताल जिले में वीकेंड के दिन हजारों पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए हालात बेकाबू हो गए थे, लिहाजा अब अगले शनिवार और रविवार के वीकेंड से पुलिस नया ट्रैफिक रूट प्लान तैयार कर रही है। जिसके तहत नैनीताल जिले में प्रवेश करने वाले सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग कर केवल उन्हीं पर्यटकों को जिले में एंट्री दी जाएगी जिनके पास कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत रजिस्ट्रेशन होगा।
इसके इसके अलावा जिस भी पर्यटक को नैनीताल सहित अन्य टूरिस्ट इलाके में जाना होगा उनके वाहनों पर स्टीकर लगा दिया जाएगा ताकि वह केवल अपने रूट पर ही जाएं जिससे जाम और भीड़ भाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। गौरतलब है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद नैनीताल में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया था पिछले दिनों कोविड-19 के मामले कम होने के बाद वीकेंड में नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसके बाद लंबा जाम भी लगा था । फिलहाल पुलिस नई तरीके से यातायात मैनेजमेंट करने का प्रयास कर रही है एसपी ट्रैफिक देवेंद्र पिंचा का कहना है कि इस बार जिस वाहन को जिस रूट पर जाना होगा उस प्रकार का स्टीकर उसे जिले के बॉर्डर पर ही लगा दिया जाएगा, ताकि वह दूसरे रूट पर ना जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
