उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में खंड शिक्षा अधिकारी पर मुकदमा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • वाहन दुर्घटना में बीईओ भिकियासैंण पर मुकदमा

अल्मोड़ा: दन्यां थाना क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना के मामले में पुलिस ने खंड शिक्षाधिकारी भिकियासैंण के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक गंगोला परतापुर, मेरठ यूपी निवासी मोनू नामक व्यक्ति ने तहरीर सौंपी है। मोनू का कहना है कि उसका भाई उमेश कुमार आठ जनवरी को अपनी बाइक से दन्यां से चलनीछीना जा रहा था। दौड़म के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। कार भिकियासैंण के खंड शिक्षाधिकारी चला रहे थे। घटना में उमेश को गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उमेश को सीएचसी धौलादेवी से बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद वह उमेश को मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां अब भी उसका उपचार चल रहा है। घायल के भाई ने दन्यां पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गंगा की तेज धारा में बहा भाई, किनारे खड़ा बड़ा भाई रोते हुए बोला- “पैसे ले लो, बस बचा लो”
Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें