- सूर्या रोशनी लिमिटेड में ब्लास्ट, एक की मौत दर्जन से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल
काशीपुर: उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड में आज अचानक जोरदार धमाका होने से पूरी फैक्ट्री परिसर समेत आसपास का इलाका दहल उठा जहां बताया यह जा रहा है कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से फैक्ट्री में काम कर रहे एक श्रमिक की मौत हो गई है तो वही दर्जन से अधिक श्रमिक घायल बने हुए है।
आपको बता दें कि जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड में आज दोपहर लगभग 12 बजे एक जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया जिसकी चपेट में आए हाइड्रोजन सिलेंडर भी फट गया और देखते ही देखते फैक्ट्री में चीख पुकार मच उठी जहां आनन फानन फैक्ट्री स्टाफ ने फैक्ट्री में सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाल फैक्ट्री को सील कर दिया जिसके बाद घायलों को काशीपुर के आयुष्मान मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लाया गया है जहां लगभग एक दर्जन घायलों में एक घायल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है तो वही अन्य घायलों की हालत भी चिंताजनक जनक बताई जा रही है।

इस दौरान कुछ घायल श्रमिकों से बातचीत की तो उन्होंने आपबीती बताते हुए कहा कि जब वह फैक्ट्री में काम कर रहे थे तो तभी अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ जिसके बाद वह फैक्ट्री में ही बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में होश आया।
वही अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अशोक गहलोत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती श्रमिकों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है लेकिन एक श्रमिक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
वही सूचना पर काशीपुर अस्पताल पहुंचे जनपद उद्यम सिंह नगर के सीएमओ ने बताया कि घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जहां तक बात फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की बात तो उसकी जांच कराई जाएगी आखिर श्रमिकों की सुरक्षा के प्रबंध खास क्यों नहीं थे और श्रमिकों को किस ज्वलन शील पदार्थ ने इस तरह जलाया है और झुलसाया है।
फिलहाल काशीपुर में हुए इस बड़े हादसे के बाद अधिकारियों में अफरा तफरी मची हुई है और काशीपुर समेत तमाम इलाके में दहशत देखी जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
