नैनीताल: ‘लापता’ जिला पंचायत सदस्यों का बीजेपी ने किया स्वागत, किडनैपिंग पर किया चौंकाने वाला खुलासा –
चुनाव के दिन गायब हुए नैनीताल के पांच जिला पंचायत सदस्यों का बीजेपी ने इलेक्शन जीतने के बाद स्वागत किया.

हल्द्वानी: नैनीताल जिला पंचायत सदस्यों के कथित किडनैपिंग केस में रोज नया ट्विस्ट आ रहा है. गायब हुए सभी जिला पंचायत सदस्य आज मीडिया को सामने आए, जिनका बीजेपी ने सम्मान किया. इस दौरान गायब हुए जिला पंचायत सदस्य तरुण कुमार शर्मा ने बड़ा खुलासा भी किया है।
तरुण कुमार शर्मा उन्हीं पांच जिला पंचायत सदस्यों में से एक है, जिनके कथित किडनैप होने की बात कही जा रही थी. तरुण कुमार शर्मा ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि हम जितने भी जिला पंचायत सदस्य है, सभी पिछले दस सालों से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े है. वो पहले भी बीजेपी के युवा मोर्चा में रहे है. सभी लोग पहले भी पार्टी में थे, है और रहेंगे।
जिला पंचायत सदस्य ने किया बड़ा खुलासा
कांग्रेस के आरोपों पर दिया जवाब: वहीं कांग्रेस के किडनैप करने के आरोप पर तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि वो न तो तभी कांग्रेस के साथ थे और नहीं उनकी विचारधारा कांग्रेस से मिलती है. तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि वो सभी पुष्पा नेगी के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर गए थे, लेकिन जब 11 अगस्त को पुष्पा नेगी ने कांग्रेस ज्वाइन की तो उन्हें बहुत दुख हुआ. इसीलिए उन्होंने बीजेपी का रुख किया और अब बीजेपी के साथ ही रहेंगे।
चुनाव के दिन गायब होने सवाल पर दिया जवाब: 14 अगस्त को चुनाव के दिन पांचों जिला सदस्य बिना मतदान किए क्यों गायब हो गए थे और वो कौन लोग थे, जो उन्हें लेकर गए थे, जिसका वीडियो भी सामने आया था. इस सवाल के जवाब पर तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो में जो लोग दिख रहे है, वो उन्हीं के लोग थे. वो हमें लेकर आए थे. उनके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है, जैसा बोला जा रहा है. वो वोट देने भी गए थे, लेकिन वहां पार्टियों के बीच आपस में कुछ हो रहा था. उन्होंने वहां का माहौल खराब देखा, इसीलिए वो वहां से आ गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
