लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिंदुखत्ता के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया। भारी बारिश के बावजूद रावत ने कई स्थानों में पैदल चल कर भी प्रचार किया। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र को राजस्व ग्राम और मालिकाना हक का मामला हो या फिर अन्य समस्याएं सभी का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। उन्होंने इंदिरा नगर, हाटाग्राम, राजीव नगर, संजय नगर, तिवारी नगर में सभाएं करते हुए कहा कि यहां के लोग उनके अपने ही हैं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हरीश रावत के नाम पर पूरे लालकुआं क्षेत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लालकुआं मौत का कुआं नहीं बल्कि यह अमृत कुंड के समान है। भाजपा के पास विकास की कोई नीति नहीं है। इसलिए वह यहां की जनता को इस प्रकार से गुमराह कर रही है। बिंदुखत्ता के लोग आज भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां बिजली के तार जमीन पर झूल रहे हैं। रावत ने कहा कि हम क्षेत्र की जनता से वादा करते हैं कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस में शामिल हुए
लालकुआं। भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर कई कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भाजपा बिंदुखट्टा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना मेहता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पुष्कर सिंह बिष्ट, भूपेश भट्ट, रणजीत चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। जबकि बिंदुखट्टा के इंदिरा नगर में बसपा नेता पुष्कर कोहली और अनिल आर्य बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों के विश्वास को कांग्रेस कभी खाली नहीं रहने देगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) शराबी ने बेकाबू कार से मचाया तांडव,कई गाड़ियां चपेट में लोग घायल.
लालकुआं : बिजली के तीन बिल रद्द, उपभोक्ता को 30 हजार के मुआवजे के आदेश
रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सेल्फी ली, बातचीत की और सफलता के दिए खास मंत्र
ऋषिकेश में बड़ा हादसा गंगा में नहाने उतरे दिल्ली के दो युवक अचानक लापता
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी पारा हाई दोनों दलों ने कस ली कमर
हरिद्वार में दो रहस्यमयी घटनाओं से दहशत एक का कंकाल मिला दूसरी अब भी लापता
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पुलिस ने रियासत को 8 तमंचे 10 कारतूस के साथ दबोचा
उत्तराखंड वालों हो जाएं सावधान अगले 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक 
