हल्द्वानी : गौलापार-चोरगलिया में भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल की ऐतिहासिक रैली, उमड़ा जनसैलाब

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गौलापार-चोरगलिया में भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल की ऐतिहासिक रैली, उमड़ा जनसैलाब

हल्द्वानी/गौलापार – गौलापार चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल के समर्थन में को एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लेकर जनसमर्थन जताया।

ADVERTISEMENTSAd

यह भव्य रैली शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बनी, जो गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के अनेक गांवों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था — नारों की गूंज, पार्टी ध्वजों की लहर और जयकारों से पूरा इलाका भाजपा रंग में रंग गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

रैली में नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद श्री अजय भट्ट, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और नैनीताल मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने जनता को संबोधित करते हुए “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर वोट डालकर श्रीमती अनीता बेलवाल को भारी बहुमत से विजयी बनाने की जोरदार अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल ने रैली को ऐतिहासिक बनाने में योगदान देने वाले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, स्थानीय जनसमर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता का आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन दुमका, दिनेश आर्या, जोगेंद्र रौतेला, पान सिंह मेवाड़ी, प्रकाश गरजोला, संजय खाती, कल्पना बोरा, महिपाल सम्मल, पूरन भगत, उत्तम सिंह सम्मल, नेत्र सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान

यह रैली न केवल अनीता बेलवाल के प्रति जनता के भरोसे का प्रतीक बनी, बल्कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति को भी दर्शा गई।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें