बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रही घर-घर पदयात्रा गुरुवार को 20वें दिन शिवपुरी नंबर-6 पहुंची। वन अधिकार संगठन और पूर्व सैनिक संगठन के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
यह अभियान 15 अगस्त 2026 को शहीद स्मारक से शुरू किया गया था। पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से 27 सितंबर को प्रस्तावित विशाल जनसभा और रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। आयोजकों ने पदयात्रा में शामिल नहीं हो पाने वाले लोगों से सोशल मीडिया के जरिए अभियान को समर्थन देने की अपील भी की।

वन अधिकार संगठन के नंदन बोरा ने कहा कि उत्तराखंड शासन ने वर्ष 2022 में बिंदुखत्ता समेत 14 टोंगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की प्रक्रिया वन अधिकार कानून के तहत पूरी करने का निर्णय लिया था। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया था।
संगठन के अनुसार इन 14 गांवों में से छह गांवों को राजस्व ग्राम घोषित किया जा चुका है। इनमें नैनीताल के रामपुर, लेटी और चोपड़ा तथा हरिद्वार के कमला नगर, पुरुषोत्तमनगर और हरिपुर शामिल हैं।
नंदन बोरा का आरोप है कि बिंदुखत्ता के मामले में प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अभी तक राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके बजाय वन भूमि अनारक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की बात कही जा रही है।
संगठन ने इसे बिंदुखत्तावासियों के साथ अलग व्यवहार बताया है। पदाधिकारियों का यह भी आरोप है कि इस मामले में जनजाति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी महत्वपूर्ण पत्रों और निर्देशों को सामने नहीं लाया जा रहा है।
पदयात्रा के बाद वन अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी लालकुआं के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें जनजाति मंत्रालय के पत्रों और निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की गई।
आयोजकों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती…तब तक अभियान को आगे जारी रखा जाएगा। 27 सितंबर की प्रस्तावित जनसभा और रैली को लेकर भी लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
आज की पदयात्रा में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट, अर्जुन नाथ गोस्वामी, बलवंत बिष्ट, नंदन बोरा, दीपक जोशी, रमेश गोस्वामी, दौलत सिंह कोरंगा, मनोज कोरंगा, दीपक रौतेला, बलवंत सिंह परिहार, जीवन पांडे, करम सिंह कोरंगा, संध्या डालाकोटी, रविंद्र कुमार, हरीश राणा, राजू राणा, बसंती दानू समेत कई लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
