उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर इस बार हेली सेवा की बुकिंग व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार सभी टिकट सिर्फ आईआरसीटीसी के जरिए ऑनलाइन बुक किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण में 20 दिनों की यात्रा के लिए टिकट जारी किए जाएंगे। 21 अप्रैल से हेली शटल सेवा शुरू होगी।

इस बार गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से आठ रूटों पर चार ऑपरेटर सेवाएं देंगे। यूकाडा और आईआरसीटीसी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में पूरी व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को, नाम को लेकर आई नई मांग

खास बात यह है कि यदि खराब मौसम के कारण हेली सेवा रद्द होती है…तो यात्रियों को इस बार जल्दी रिफंड दिया जाएगा। पिछली बार हुई देरी को देखते हुए इस बार सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Gates of Olympus Slot: Epic Wins in Every Spin

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर ऑनलाइन बुकिंग कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें