किराया निर्धारण में संशोधन, दो मंजिला निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल पर व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। महापौर ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा व नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की, जिसके बाद किराया निर्धारण और निर्माण अनुमति से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में व्यापारियों के अनुरोध पर ₹1 के स्थान पर ₹1.50 किराया निर्धारण स्वीकार किया गया। साथ ही दो मंजिला भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया को भी सरल बनाने का निर्णय लिया गया, जिससे व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के विस्तार में सुविधा मिलेगी।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों के हितों की रक्षा और शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
निर्णय से उत्साहित व्यापारियों ने महापौर का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, योगेश शर्मा, पंकज कपूर, आशीष मल्होत्रा, राजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, नंदकिशोर वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल भट्ट सहित कई व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
