हल्द्वानी: बनभूलपुरा के तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है। मृतक साहिल युवा व्यापारी था और दिल्ली से मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था। यूपी में सुल्तानपुर के पास सड़क दुर्घटना में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में युवा व्यापारी साहिल खान (19), उसकी मां शाईना (37), मामी रुखसार (31) और नानी जमीला के साथ-साथ कार चालक शाहरूख (28) शामिल हैं। सुल्तानपुर में शवों का पोस्टमार्ट कराकर उनके मूल निवास स्थानों पर भेजे जाएंगे।
बनभूलपुरा के वार्ड-59 स्थित अंसारी कॉलोनी निवासी साहिल खान अपने ममरे भाई की मौत पर बिहार के सासाराम जा रहे थे। शनिवार की सुबह नौ बजे की ट्रेन से साहिल मां शाईना को लेकर हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। दिल्ली पहुंचकर साहिल के पिता गुड्डू ने बिहार तक के लिए एक टैक्सी बुक की जिसे बनभूलपुरा के गली नंबर एक निवासी शाहरुख चला रहा था।
दिल्ली से कार में साहिल की मामी रुखसार और नानी जमीला भी सवार थीं। लखनऊ के सुल्तानपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए बिहार जा रही कार अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, बनभूलपुरा के रजा मस्जिद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। फोन पर हुई बातचीत में मृतकों के स्वजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक साहिल और उनकी मां शाईना का जनाजा पैतृक गांव मिर्जापुर ले जाया जाएगा और वहीं उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
मृतक साहिल के पड़ोसियों ने बताया कि साहिल के पिता गुड्डू ठेकेदारी का काम करते हैं। मूलरूप से यह परिवार यूपी के वाराणसी के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। करीब ग्यारह वर्षों से उनका परिवार बनभूलपुरा के जवाहर नगर स्थित वारसी कॉलोनी के आरा मशीन वाली गली में रहता था। छह महीने पहले ही वार्ड 59 स्थित अंसारी कॉलोनी में घर खरीदकर परिवार रहा था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : नैनीताल में महिलाओं ने 2357 क्विंटल पीरुल किया एकत्र
नैनीताल : (बड़ी खबर) इन इलाकों में 12 वीं तक स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रखने के निर्देश
देहरादून में हाई लेवल मीटिंग, हिमालयी राज्यों पर बड़ा प्लान तैयार
उत्तराखंड में कल से शुरू होगी जनगणना, घर-घर पहुंचेगी टीम
उत्तराखंड: पूर्व IPS लोकेश्वर सिंह पर केस दर्ज, मामला क्या है? जानिए…
गर्मी से तप रहा उत्तराखंड, अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम
उत्तराखंड: बच्चों के ट्रांसपोर्ट चार्ज को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए नया नियम
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में स्कूल TIME को लेकर आया UPDATE
उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी मानसी रतूड़ी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया प्रदेश का मान
उत्तराखंड: टिहरी दुर्घटना में मृतकों और घायलों को मिलेगी सहायता, पीएम-सीएम ने की मदद की घोषणा 
