Dehardun News-दरोगा भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस ने सभी जिलों से 2015 में सीधी भर्ती के दरोगाओं की सूची मांगी है। सभी जिलों में तैनात इन दरोगाओं के नाम, पते और पिता आदि के नाम की जानकारी ली जा रही है। विजिलेंस ने गत आठ अक्तूबर को इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से कई से पूछताछ भी की जा चुकी है।
2015 दरोगा सीधी भर्ती में धांधली का पता स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की जांच के समय ही चला था। उस वक्त तक एसटीएफ के पास 15 दरोगाओं के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य थे, लेकिन एसटीएफ पुलिस का हिस्सा होने के चलते इसकी जांच विजिलेंस से कराए जाने की संस्तुति की गई। इस पर विजिलेंस ने प्राथमिक जांच की और 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से कई पहले ही विभिन्न परीक्षा धांधलियों के आरोप में जेल में बंद हैं। यह परीक्षा पंतनगर विवि की ओर से कराई गई थी। इसमें विवि के एक पूर्व और एक वर्तमान अधिकारी को भी नामजद किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार
उत्तराखंड :(दुखद) बेकाबू टैंकर ने छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी 
