धानाचुली/धारी- केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज धानाचुली में मिनी सरस मेल मे द्वितीय दिवस दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया।
मिनी सरस मेले 2023 कला भिटोली एक विनिर्दिष्ट पहल में आगन्तुकों को सम्बोधित करते हुये मंत्री श्री भटट ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से लोगों के लोकल उत्पादों को बढावा मिलेगा साथ महिलायें, स्वयं सेवी संस्थाओं को रोजगार के साथ ही स्वरोजगार करने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। जिनका लाभ समाज में अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुचाया जा रहा है। उन्हांेने कहा पर्वतीय क्षेत्रों में इस प्रकार के मेलों से जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री से लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की सहकारी समितियों द्वारा बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है इससे इन पर्वतीय क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहो से अधिक से अधिक महिलायें जुड सकेंगी एवं उनको रोजगार मुहैया होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति को स्वरोजगार से जोडने का कार्य कर रही है। आज उत्तराखण्ड की समूहों के माध्यम से जिस प्रकार का कार्य कर रही है वह बेजोड है। उन्होंने कहा कि सरकार हर तबके के उत्थान का प्रयास कर रही है।
मिनी सरस मेले में सहकारी समिति एवं बैंकों द्वारा 10 स्वयं सेवी सहायता समूहों को सब्जी उत्पादन, दुधारू पशुक्रय आदि योजनाओं के लिए 50 हजार, 5 लाख, 10 लाख के चैक समूहों को श्री भट्ट द्वारा प्रदान किये गये। साथ ही विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम व द्वितीय आने वाले छात्र-छात्राओं को द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री भटट ने विद्यालय के टिनशैड हेतु सांसद निधि से 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की साथ ही उन्हांेने विद्यालय की रा0इ0का0 धानाचुली में व्यायामशाला एवं मुख्य सड़क से विद्यालय परिसर तक सीसी मार्ग के प्रस्ताव बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। इस दौरान रा0इ0का0 सुन्दरखाल के छात्राओं द्वारा योगा आसान का सुन्दर प्रर्दशन भी किया गया साथ ही लोकल कलाकारों द्वारा रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया गया।
इसके उपरान्त श्री भट्ट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रोशनी स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मां दुर्गा स्वयं सहायता स्टालों का निरीक्षण किया।
मिनी सरस मेले में ब्लॉक प्रमुख आशा रानी प्रदीप बिष्ट खड़क सिंह बिष्ट पूनम आर्य, हंसा लोधीयाल, दिनेश सागुडी, नितिन राणा के साथ ही उप जिलाधिकारी किशन नाथ गोस्वामी, एपीडी परियोजना चंद्रा पंत, तहसीलदार तानिया रजवार, विकासखंड अधिकारी तनवीर असगर, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार गिरी के साथ ही भारी संख्या में छात्र छात्राएं के साथ ही क्षेत्रवासी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
