भीमताल– पतलोट में लोकनिमाण विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने को लेकर आक्रोशित दुकानदारों ने दीवान सिंह मटियाली की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित कर प्रदर्शन किया ।
मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि पहले लोक निर्माण विभाग को यह देखना होगा कि जिन जगहों पर वे निशान लगा रहे हैं वह जगह उनकी है या नहीं ? ओखलकांडा से लेकर पतलोट तक सड़क उनके अभिलेखों में नहीं है, इस लिये वे ग़लत है और सीधी सादी जनता को डराने धमकाने का काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरी भीमताल विधान सभा के लोगों को जागरूक कर बैधानिक पक्ष प्रशासन के सामने रखा जाएगा।
ज़रूरत पड़ने पर माननीय न्यायालय के समक्ष भी रखा जाएगा, इस सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुटता का परिचय देने की अपील की गई। लोगों का कहना था कि हम इस पहाड़ तब से बसें जब अंग्रेजों का शासन था। आज़ादी के बाद जब लोगो ने तराई बसने का आवाहन किया, पर हमारे बुजुर्गों ने इस पहाड़ को अपनाया। अब इसे उजड़ता नहीं देख सकते हैं। सरकार द्वारा कोरोनावायरस के दौरान पहाड़ पर यहाँ के मूल निवासियों को बुलाया था फिर आज कैसे उजाड़ने पर तुले है। सरकार सब को मालिकाना अधिकार दे, इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नारायण सिंह मटियाली, आनसिह मटियाली, ललित मटियाली, हयात सिंह मटियाली, सन्दीप परगाई, रघुवर रूवाली, कमल शर्मा, देबीदत, हरपाल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में भूमियों देवता के जय हो, भूमियों देवता हमारी रक्षा करे । लोकचूली लोहाखाम देवता जय हो, अनन्याय सहन नहीं करेंगे आदि नारे लगाए गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग 
