.वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के भाई भास्कर जोशी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी बने, आईआईटी रुड़की से कर रहे हैं एमटेक
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के होनहार युवा भास्कर जोशी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) पद पर चयन प्राप्त किया है। एयरपोर्ट् अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका चयन हुआ है।
इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता निवासी स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी के पुत्र भास्कर जोशी इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने गेट परीक्षा में 98.33 प्रतिशत परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 1132 वीं रैंक प्राप्त कर आईआईटी रुड़की में एमटेक के लिए चयन हासिल किया था। उन्होंने सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश पाया था। भास्कर ने वर्ष 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
भास्कर वर्तमान मैं आईआईटी रुड़की से एमटैक के छात्र हैं। उनके बड़े भाई रोहित जोशी नोएडा में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में कार्यरत हैं। भास्कर, उनके चाचा मोहन चंद जोशी एक प्राइवेट कंपनी से हेड इलेक्ट्रिकल से रिटायर है। बिंदुखत्ता निवासी पत्रकार दीप चंद्र जोशी के भाई हैं।
परिजनों के अनुसार बीटेक के बाद भास्कर ने नौकरी करने के बजाय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को प्राथमिकता दी। उन्होंने नोएडा में अपने भाई रोहित के साथ रहकर बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
भास्कर जोशी की इस उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय गुप्ता, सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्र,पूर्व विधायक नवीन दुम्का,प्रमोद कॉलोनी, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी, हेमवतीनंदन दुर्गापाल, लक्ष्मण खाती सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड: रिहाई की आस में बैठा परिवार, ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत के मामले की सुनवाई टली
उत्तराखंड में 8 नए ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव
नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने की सभी स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली? सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बात
हल्द्वानी में 25 जुलाई को होगा पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड: बारिश में खेल रहा था 6 साल का मासूम, अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार 
