‘वोकल फॉर लोकल’ को सशक्त बना रहा बेलवाल भोग, स्थानीय रोजगार सृजन की सराहना
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने डॉ. मुकेश बेलवाल के आवास पर किया वृक्षारोपण, उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में बताया प्रेरणादायी प्रयास

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने सोमवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश बेलवाल के आवास पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने बेलवाल भोग की उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादों के निर्माण तथा क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में स्थानीय उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बेलवाल भोग जैसे उद्यम न केवल स्थानीय उत्पादों को पहचान दिला रहे हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं।
डॉ. मुकेश बेलवाल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए बेलवाल भोग की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता तथा स्थानीय किसानों और युवाओं को जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य उत्तराखंड के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे!
गंजेपन से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड के इस सरकारी अस्पताल में फ्री हेयर ट्रांसप्लांट शुरू
उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; जानिए किन विभागों में मिली नियुक्ति 
