बागेश्वर: बारिश ने मचाई तबाही, मकान क्षतिग्रस्त, दो महिलाओं की मौत, तीन पुरुष लापता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • बागेश्वर में बारिश ने मचाई तबाही, मकान क्षतिग्रस्त, दो महिलाओं की मौत, तीन पुरुष लापता।

बागेश्वर- उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कपकोट के एक गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई हैं, जबकि तीन लापता हैं।

पौंसारी गांव में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। एक घर भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी भी लापता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; जानिए किन विभागों में मिली नियुक्ति
Ad

डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित गांव पौसारी में राहत बचाव कार्य जारी है। विधायक सुरेश गढि़या, डीएम आशीष भटगाांई भी मौके पर पहुंचे हैं। अब तक दो महिलाओं के बरामद शव बसंती देवी और बचुली देवी के बताए जा रहे हैं। रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र और पूरन चंद्र लापता हैं।

भारी बारिश से हरसीला जगथाना मार्ग बैसानी से आगे पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। मालूखेत मैदान के पास सड़क का 20 मीटर से ज्यादा हिस्सा बन गया है। चचई में पम्पिंग योजना बह गई है। क्षेत्र में कई जगह पैदल पुल पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्राम सभा सुमटी में लोगो की जमीन धस गई है तथा ग्राम बैसानी में प्रेम सिंह पुत्र भगवत सिंह का मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस

वहीँ पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के बाद मलबा आने के कारण 25 से अधिक सड़कें बंद हैं। सुबह भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। धारचूला में काली नदी चेतावनी लेवल से ऊपर बह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या

चंपावत जिले में 12 घंटे से हो रही बारिश के बाद कई सड़कें बंद हो गई हैं। चंपावत में जिले के सभी विद्यालयों में शुक्रवार सुबह अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें