- कपकोट के विनोद जोशी ने वनस्पति विज्ञान मे प्राप्त की पीएचडी उपाधि, परिजनों में ख़ुशी की लहर
बागेश्वर के कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला गांव गोदियाधार निवासी विनोद चंद्र जोशी पुत्र महेश चंद्र जोशी ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 18 वें दीक्षांत समारोह में वनस्पति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर आर. सी. सुंदरियाल के निर्देशन और डॉ धनी आर्या के सह निर्देशन मे फॉरेस्ट स्ट्रक्चर फंक्शनिंग और इकोसिस्टम सर्विसेज ऑफ सेंट्रल हिमालया विषय पर जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण शोध संस्थान कोसी कटारमल एवं सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा से किया है।
विनोद जोशी ने अपने शोध के दौरान 20 से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किए है, साथ ही साथ 15 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग कर चुके हैं। बताते चलें कि विनोद जोशी को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 2018 में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया और बर्ष 2023 में अमर उजाला फाऊंडेशन द्वारा उत्तराखंड एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। आपको बता दें कि वर्तमान में विनोद जोशी भारतीय वन्य जीव संस्थान में सीनियर शोधार्थी के पद पर कार्यरत है।
उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता पिता, भाई बहिनो, पत्नी, गुरुजनों, दोस्तो और सभी सखे संबंधियों को दिया। विनोद जोशी के पिता उत्तराखंड पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्ति एवं माता ग्रहणी है। उनकी इस सफलता पर गुरुजनों दोस्तो और सुभचिंताको नें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
