उत्तराखंड- (Job Alert) रोडवेज में निकली ड्राइवर और कंडक्टरों की बंपर भर्ती, 8वीं व 12वीं पास को मिलेगा मौका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Recruitment 2022: रोडवेज बसों में जल्द ही ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी दूर होने जा रही है। परिवहन निगम आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से यह भर्तियां करेगा। इसके लिए रुड़की की एजेंसी एमकेएसएसएसएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो 13 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगी।

एजेंसी के संचालक शहजाद अहमद ने बताया कि ड्राइवर के 233 और कंडक्टरों के 356 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ड्राइवर की शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास और कंडक्टर की कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। ड्राइवर की अधिकतम आयु 42 वर्ष और कंडक्टर की 40 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से 10 सितंबर तक होंगे। आवेदकों को फॉर्म के साथ ही सभी दस्तावेज भी ऑनलाइन जमा कराने होंगे। ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट- www.mkssssltd.com है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान

चयन-दोनों पदों पर भर्तियों के लिए शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर मेरिट बनेगी। चयनितों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद जो चुने जाएंगे, उनकी एक महीने की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद उन्हें परिवहन निगम को उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर

ड्राईवर : भारी वाहन चलाने का लाइसेंस, पर्वतीय क्षेत्रों के लिए हिल का लाइसेंस, आंखों का सर्टिफिकेट, मेडिकल सर्टिफिकेट, कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी की अलग-अलग फिटनेस रिपोर्ट होनी चाहिए। यह सभी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस

कंडक्टर : रोडवेज में कंडक्टर बनने के लिए आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। उसे सामान्य ज्ञान होना चाहिए। आरटीओ से कंडक्टर के लिए लाइसेंस होना भी जरूरी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें