- धंसी गोला पुल की एप्रोच रोड, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
- मिट्टी भराव बहने से सड़क फिर धंसी, अधिकारियों का दावा—पुल को खतरा नहीं
हल्द्वानी। भारी बारिश ने एक बार फिर गोला पुल की एप्रोच रोड की पोल खोल दी है। शनिवार रात हुई तेज वर्षा के बाद हल्द्वानी में गोला पुल की ओर जाने वाली एप्रोच सड़क का एक हिस्सा फिर से धंस गया, जो पूर्व में भी इसी तरह धंसा था। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से NHAI के माध्यम से मरम्मत कराए जा रहे इस मार्ग की गुणवत्ता पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के जेई के अनुसार, बारिश के चलते एप्रोच के नीचे डाली गई मिट्टी बह गई, जिससे सड़क का यह हिस्सा फिर से कमजोर हो गया।
फिलहाल दोबारा मिट्टी भरने और कंक्रीट की लेयर से मरम्मत का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पुल को कोई सीधा खतरा नहीं है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। सड़क की मरम्मत के नाम पर हो रहे भारी खर्च और बार-बार हो रही इसी प्रकार की क्षति ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
