नैनीताल। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित होने वाली सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 40 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुसार सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष और अखंड आस्था के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक देशभर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए नैनीताल जिले से अधिकतम 40 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने चयन प्रक्रिया के लिए जनपद स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है…जबकि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला विकास अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।
समिति शासन की ओर से तय पात्रता और श्रेणियों के अनुसार आवेदन प्राप्त करेगी, उनकी जांच करेगी और अधिकतम 40 तीर्थयात्रियों का चयन करेगी। जरूरत पड़ने पर प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। चयनित यात्रियों के पहचान पत्र और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं भी समय पर पूरी की जाएंगी।
यात्रा के सफल संचालन के लिए भीमताल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह को जनपद का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह यात्रा के दौरान समन्वय, आवागमन, मार्गदर्शन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सहयोग के लिए एक स्वयंसेवक भी नियुक्त किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नगर निगम, जिला उद्योग केंद्र, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से पात्र आवेदनों को दो दिन के भीतर चयन समिति के पास भेजना सुनिश्चित करें।
इच्छुक अभ्यर्थी शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र संबंधित विभाग या कार्यालय के माध्यम से जिला विकास अधिकारी कार्यालय नैनीताल में दो दिनों के भीतर जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी राहुल सिंह के मोबाइल नंबर 8791336681 पर संपर्क किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज 
