हल्द्वानी- उत्तराखंड के कई युवाओं ने अब तक बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा से राज्य का नाम रोशन किया है आज माया नगरी में उत्तराखंड के कई युवा अपने टैलेंट के बल पर बेहतर मुकाम पा चुके हैं चाहे डीआईडी से निकले राघव हो या फिर इंडियन आइडल में अपना जलवा बिखेर रहे पवनदीप राजन, रियलिटी शो में अपने जौहर का जलवा दिखा चुके युवाओं की इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है यह चेहरा जल्द आपको ज़ी टीवी एचडी के रियलिटी डांस शो दंगल में दिखाई देगा।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के छोटे से कस्बे लालकुआं में पिछले 9 सालों से डांसिंग को अपना सब कुछ समर्पित किए अपने टैलेंट के बल पर संघर्ष कर रहे राहुल का ज़ी टीवी एचडी के रियलिटी शो डांस दंगल में सलेक्शन हुआ है। जैसे ही या खबर क्षेत्रवासियों लगी तो लोगों में खुशी का माहौल बन गया। ज़ी टीवी पर राहुल का प्रोमो देख क्षेत्रवासी गदगद हो उठे। रेगुलेशन बिट्स कल्चर नाम से डांस ग्रुप चला रहे राहुल को अब हर कोई जी टीवी के रियलिटी शो डांस दंगल में देखने के लिए हर कोई बेकरार है।

राहुल के पिता महेंद्र कुमार लालकुआं नगर पंचायत में कार्यरत हैं और राहुल डांसिंग के साथ-साथ समाज सेवी संस्था नेहा रोटी बैंक के सक्रिय सदस्य भी हैं बचपन से डांसिंग को अपनी हॉबी और अपनी आदत में शुमार कर चुके राहुल नैनीताल सहित अन्य जिलों में भी कई डांसिंग प्रतियोगिताओं में अपना जलवा बिखेर चुके हैं और कई डांसिंग कंपटीशन में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं राहुल की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता को न सिर्फ गर्व है बल्कि क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह का माहौल है एक छोटे से कस्बे से निकलकर रियलिटी शो तक पहुंचने का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहता है लिहाजा हर कोई राहुल की सफलता की कामना कर रहा है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- हल्द्वानी और नैनीताल के स्कूल 30 अप्रैल तक होंगे बंद
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- घूमने आए 24 पर्यटकों में 20 पॉजीटिव, प्रशासन में हड़कम्प
यह भी पढ़े 👉देहरादून-(बड़ी खबर) तीरथ कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, आज हुए यह बड़े फैसले, जानिए एक क्लिक में
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
