- मामूली सी बात से नाराज़,युवती ने लगाया मौत को गले, परिजनों में मचा कोहराम।
हरिद्वार में मंगलौर निवासी एक युवती ने परिजनों से नाराज होकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों को युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा युवती ने परिवार में हुई कहासुनी से नाराज होकर आत्महत्या की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कस्बा चौकी अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती का शव सुबह के समय कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवती की परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर युवती ने घर के ऊपर वाले कमरे में चली गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।
विवाद के बाद युवती की मां ने बड़े बेटे को बहन को मनाकर नीचे लाने के लिए कहा। जब वह ऊपर गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब युवती ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसके भाई ने खिड़की तोड़कर कमरे में देखा कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर परिवार के बाकी सदस्य ऊपर आए और युवती को नीचे उतारा।
परिजनों में मचा कोहराम।
आनन-फानन में युवती के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
