LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
Haldwani : हल्द्वानी में एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कुमाऊं मंडल में प्रशासन अलर्ट हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो सके।
दरअसल, इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव एलपीजी गैस की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 से 115 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।
कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कई जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए। यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

