रामनगर : रामनगर मरचूला बस हादसे में घायल 9 लोगों ने रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में दम तोड़ दिया हैं. आज सुबह मरचूला में रामनगर को आ रही गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन की बस खाई में गिर गई जिसमें कई यात्रियों की जान चली गई. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तक 36 लोग अपनी जान गंवा चुके है. मरचूला हादसे में घायलों को रामनगर लाया गया जिसमें से 8 लोग दम तोड़ गए. मरचूला में घटना स्थल के पास शवों को रखा गया है. हादसे के शिकार लोगों के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे है. हर तरफ चीख पुकार मची है।
अल्मोड़ा जिला प्रशासन के साथ ही रामनगर की पुलिस और प्रशासन की टीम भी मरचूला पहुंची है. परिवहन विभाग की अधिकारी नेहा झा भी मौके पर पहुंचकर बस एक्सीडेंट के कारणों की पड़ताल कर रही है। वहीं आसपास के जिलों से भी प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही राहत बचाव कार्य के लिए कई टीमों को भेजा गया है। मौके पर कुमाऊं कमिश्नर और सांसद अजय भट्ट भी रवाना हुए हैं। इसके अलावा तीन घायलों को एम्स के लिए एयरलिफ्ट किया गया है जबकि अन्य का उपचार रामनगर में हो रहा है और गंभीर घायलों को STH हल्द्वानी में भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग 
