Someshwar News: सोमेश्वर से अल्मोड़ा जा रहे एक युवक का सोने के आभूषणों से भरा बैग कोसी के पास गाड़ी से कही नीचे गिर गया। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। जिसके बाद सोमेश्वर पुलिस ने बैग की खोजबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार गुरुड़ा चनौदा निवासी राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह सोने के जेवरात लेकर सोमेश्वर से अल्मोड़ा को जा रहे थे, कोसी के पास जेवरातों से भरा बैग गाड़ी से कही गिर गया है। जेवरातों की कीमत उनके द्वारा साढ़े तीन लाख रुपये बतायी गयी, जिनके खोने से वह काफी परेशान थे।

सोमेश्वर थाने की टीम ने आभूषणों से भरे बैग की तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा बैग की तलाश के लिए आवागमन करने वाले सभी वाहन चालकों, कोसी बाजार में दुकानदारों व लोगों से गहनता से पूछताछ की गयी तथा सीसीटीवी कैमरे चेक कर ढूढ़खोज के बाद राजेन्द्र सिंह के बैग को कोसी क्षेत्र से पूर्ण आभूषणों सहित बरामद कर लिया गया।
जिसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के आभूषणों से भरा बैग खोने से परेशान राजेन्द्र सिंह आभूषणों को सकुशल पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुये उनके द्वारा वीडियों के माध्यम से अल्मोड़ा सोमेश्वर पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया गया।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज 
