- चमोली जनपद के थराली में फटा बादल कई वाहन-घर मलबे में दबे,कई जिलों में अलर्ट
थराली (चमोली)- उत्तराखंड में शनिवार से मौसम के तेवर तल्ख होने वाले हैं। आज देहरादून, बागेश्वर,नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाश से बिजली चमकने का जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बारिश की अति तीव्र होने से लेकर अत्यंत तीव्र होने की संभावना है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उधर धराली के बाद अब चमोली के थराली में बादल फटने से लोग दहशत में आ गए हैं। मलबे में एक युवती के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में इन दोनों आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर तीव्र बौछारों का सिलसिला भी जारी है। पर्वतीय इलाकों में भी कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं तीव्र बारिश के दौर भी हो रहे हैं। वहीं तेज धूप निकलने पर उमसभरी गर्मी भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
आकाशीय बिजली चमकने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र। दौर भी हो सकते हैं तो वहीं पर्वतीय जनपदों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।
वहीं प्रदेश में बारिश से नुकसान का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। शुक्रवार को आधी रात के समय चमोली जिले के थराली में बादल फटने से एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष की आवास और तहसील परिसर के अलावा कई घरों में मलबा घुस गया। मलबा में एक युवती के दबे होने की भी सूचना आ रही है।
बादल फटने की सूचना के बाद से ही पुलिस प्रशासन के टीम में राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बादल फटने के कारण मलबे में कई वाहन भी दब गए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने तहसील थराली तहसील के 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। थराली के उप जिलाधिकारी पंकज भट्ट के अनुसार रात के 1:00 बजे थराली में भारी बारिश के बीच बादल फट गया जिससे तेज प्रवाह के साथ पानी आया । पानी और मलबा थराली कस्बे के साथ ही राड़ीबगड, सागवाड़ा और कोटदीप में कई आवासीय भवनों में घुस गया। इससे तहसील परिसर में खड़े कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई है। बादल फटने की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है। थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित के अनुसार तीन जगह पर बादल फटने की घटना हुई है। थराली बाजार से 20 से 40 मीटर पहले काफी दुकान भी बह गई हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

