कार्यकारिणी के बाद भाजपा ने घोषित किए सभी जिलों के प्रभारी-सह प्रभारी, देखें सूची
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने सभी 19 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी के बाद अब जिला प्रभारी और सह-प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नवरात्र के पहले दिन इसकी घोषणा की।
जारी सूची के मुताबिक, सांगठनिक जिले उत्तरकाशी में नवीन ठाकुर को प्रभारी, विनोद रतूड़ी को सह-प्रभारी, चमोली में आशा नौटियाल को प्रभारी, महावीर पंवार को सह-प्रभारी, रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा को प्रभारी, रघुवीर सिंह बिष्ट को सह-प्रभारी, टिहरी में शैलेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, रविंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून ग्रामीण में डॉ. स्वरोज विद्वान को प्रभारी, सतेंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून महानगर में राकेश गिरी को प्रभारी, संजय गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया।
ऋषिकेश में दान सिंह रावत को प्रभारी, अमन त्यागी को सह-प्रभारी, हरिद्वार में अनिल गोयल को प्रभारी, दीपक धमीजा को सह-प्रभारी, रुड़की में आदित्य चौहान को प्रभारी, रविंद्र कटारिया को सह-प्रभारी, पौड़ी में नलिन भट्ट को प्रभारी, विरेंद्र रावत को सह-प्रभारी, कोटद्वार में नेहा जोशी को प्रभारी, संदीप गोयल को सह-प्रभारी, पिथौरागढ़ में गोविंद पिल्खवाल को प्रभारी, निर्मल मेहरा को सह-प्रभारी, बागेश्वर में कुंदन लटवाल को प्रभारी, बसंत जोशी को सह-प्रभारी, रानीखेत में प्रदीप जनौटी को प्रभारी, गौरव पांडे को सह-प्रभारी, अल्मोड़ा में राजेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, दीपिका बोहरा को सह-प्रभारी, चंपावत में गुंजन सुखीजा को प्रभारी, हिमांशु बिष्ट के सह-प्रभारी, नैनीताल में खिलेंद्र चौधरी को प्रभारी, श्रीपाल राणा को सह-प्रभारी, काशीपुर में पुष्कर सिंह काला को प्रभारी, भारत भूषण चुघ को सह-प्रभारी और ऊधमसिंह नगर में राकेश नैनवाल को प्रभारी, साकेत अग्रवाल को सह-प्रभारी चुना गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
