हल्द्वानी: पहाड़ों में मूसलधार बारिश के बाद मैदानी इलाकों में भी बढ़ा खतरा, गौला नदी का जलस्तर 10 हजार क्यूसेक पार
हल्द्वानी — उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भीषण बारिश का प्रभाव अब मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। काठगोदाम स्थित गौला बैराज में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब डिस्चार्ज 10,000 क्यूसेक से अधिक हो चुका है, जिससे नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

तेज बहाव और जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से हल्द्वानी शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट मोड पर काम शुरू कर दिया है।
प्रशासन पूरी तरह सतर्क
एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि फिलहाल बैराज का डिस्चार्ज नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। राजस्व विभाग के पटवारी, पुलिस बल, और आपदा प्रबंधन टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दी गई हैं।
नालों पर भी विशेष निगरानी
शहर के शेर नाले और सूर्या नाले में भी जलप्रवाह काफी तेज हो गया है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इन दोनों नालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
लोगों से की गई अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी और नालों के किनारे न जाएं और मौसम से जुड़ी सरकारी चेतावनियों पर विशेष ध्यान दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
