लालकुआं- विधानसभा चुनावी समर के बीच पूरे उत्तराखंड में “हरदा” के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रदेश में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत “हरदा” पर सूफी गायक कैलाश खेर की ओर से बनाया गया गीत “सारा उत्तराखंड हरदा के संग” गूंजने लगा। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सांस्कृतिक सलाहकार और लोक गायिका माया उपाध्याय ने पार्टी नगर कार्यालय में गाने की लॉन्चिंग की।
पार्टी नगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान माया उपाध्याय ने गाने के बारे में पूरी जानकारी। इस दौरान गाने की लॉन्चिंग करते हुए सभी को गाने की मुख्य पंक्तियों को सुनाया गया।
माया ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस और हरीश रावत की लहर है। जनता हरीश रावत जी को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा लालकुआं में वह भारी मतों से जीत दर्ज कर रहे हैं। पूरे प्रदेश भर की विधानसभाओं के दावेदार उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में अपने यहां देखना चाहते हैं। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह, हरेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
