रुद्रपुर – नगर के आलीशान होटल में सगाई और गोद भराई की रसम निभाने के बाद युवती परिवार समेत होटल से रातों-रात फरार हो गई, यहां उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी एक महिला ने पहली शादी की बात छिपाते हुए रुद्रपुर शहर के एक युवक से सगाई कर ली। सगाई और गोद भराई की रस्म होने के बाद युवक के परिजनों को हकीकत का पता चला। पुलिस ने महिला सहित सात परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।बरेली यूपी की रहने वाले एक परिवार ने शादीशुदा बेटी की जिंदगी को छिपाते हुए अपनी बेटी की दूसरी सगाई कर डाली।
जब इस बात का खुलासा होने लगा तो रातों रात लड़की का परिवार सगाई और गोदभराई में मिले लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। जिस पर पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने बताया कि वह रुद्रपुर में रहते हैं। 2 जुलाई 2023 को शहर के एक होटल में उसके बेटे की सगाई बदायूं रोड बरेली यूपी के साथ होनी थी। शाम को का पूरा परिवार गोद भराई और सगाई समारोह में आया। जहां परिवार के व्यवहार और कई संदिग्ध हरकतें दिखाई देनी लगी। इस दौरान होटल के खर्च से लेकर रिश्तेदारों द्वारा गोद भराई में जेवरात सहित लाखों रुपये की नकदी दी। यहां तक जेवरात ही लाखों कीमत के थे।
आरोप था कि रात्रि 12 बजे पूरा परिवार बिना बताए बरेली चला गया, जबकि परिवार के लिए दो कमरे भी बुक किए हुए थे। सुबह होने पर जब पड़ताल की तो पता चला कि शादी होने वाली लड़की पहले से शादीशुदा है और उसका अभी तक अपने पति से तलाक तक नहीं हुआ है। आरोप था कि पूरे परिवार ने बेटी की शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ नहीं बताया था और बार-बार गुमराह व धोखा देते रहे।
परिवार से दिया गया सामान व जेवरात मांगे तो दहेज मांगने के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई। काफी दबाव बनाने के बाद भी परिवार नहीं माना तो पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम की तहरीर पर पुलिस ने महिला उसकी बहन , भाई, मां, पिता , मामा व ताऊ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
