Gorakhpur News- किसी भी परिवार में शादी के वक़्त खुशियां ही खुशियां रहती हैं लेकिन शादी के कुछ दिन बाद अगर दुल्हन का अनोखा राज खुल जाए तो क्या कहिये। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अजब मामला सामने आने के बाद दुल्हन के साथ सात फेरे लेने वाले दूल्हे समेत सभी सकते में आ गया। शादी के 15 दिन बाद दूल्हे को जब ये पता चला कि दुल्हन तो टकली है तो उसके पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई। हैरान परेशान दुल्हा थाने में पहुंचा और बताया कि दुल्हन ने ये बात उससे छिपाई थी कि उसके सिर पर बाल ही नहीं हैं। दूल्हे का कहना है कि सिर पर बिग लगाकर धोखा देकर उसने शादी रचाई है। दूसरी तरफ दुल्हन के परिवार ने भी दूल्हे पक्ष पर आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत कर दी है। पुलिस की ओर से दोनों ही पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में कुछ दिन पहले एक शादी हुई थी। दोनों ही परिवार के लोग शादी के बाद बहुत खुश थे। शादी के 15 दिन ही बीते थे कि एक दिन दुल्हन के सिर से अचानक विग गिर गयी। दूल्हे के मुताबिक जब विग गिरने के बाद उसने दुल्हन को देखा तो उसके सिर पर बाल ही नहीं थे, वो तो टकली थी। इसके बाद 15 दिनों से शादी की खुशी में डूबे परिवार के घर में मातम जैसा माहौल हो गया। दूल्हे के परिवार ने आपस में बातचीत कर दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया। इस बात से दुल्हन का परिवार बुरी तरह परेशान हो गया। परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन के सिर पर बाल नहीं हैं और वो विग लगाती है। इस बात को छिपाकर उनके लड़के से शादी कराई गई है। इसलिए लड़की को मायके वापस भेज दिए हैं। जबकि दूसरी तरफ लड़की पक्ष के लोगों ने पीपीगंज थाने पर तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। थाने पर दोनों पक्षों से बात कर पुलिस ने समझाने की काशिश की तो लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि लड़की के सिर पर बाल ना होने की वजह से उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। बातचीत से हल नहीं निकलेगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
