- अपर उपनिरीक्षक भगवत सिंह खोलिया ने 105 किलो बॉडी वेट कैटेगरी में जीता सिल्वर मैडल, एस.एस.पी नैनीताल ने मैडल पहनाकर दी बधाई।
Haldwani News- हरियाणा के मधुबन शहर में दिनांक 02 से 08 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 72वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से नैनीताल पुलिस में तैनात अपर उपनिरीक्षक भगवत सिंह खोलिया ने 105 किलो बॉडी वेट कैटेगरी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 690 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मैडल हासिल कर जनपद एवं प्रदेश पुलिस का सम्मान बढाया है।
आज प्रहलाद नारायण मीणा(आई.पी.एस.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अपर उपनिरीक्षक स0पु0 श्री भगवत सिंह खोलिया को मैडल पहनाकर हार्दिक बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस जवानों को खेलों में आगे आना चाहिए और अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने जनपद के सभी युवाओं से आवाहन किया है कि वह फिट इण्डिया मूवमैन्ट में बढ चढकर भाग लें तथा नशे से दूर रहते हुए अलग-अलग खेलों व प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपने परिजनों एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
