- होली में उत्तराखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा…… कार और बाइक की हुई जबरदस्त टक्कर….. दो की दर्दनाक मौत…… एक की हालत नाजुक……
होली के मौके पर उत्तराखंड खटीमा क्षेत्र में कार व बाइक की भीषण टक्कर में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
शुक्रवार को होली पर्व के दिन मझोला-पीलीभीत मार्ग पर दोपहर बाइक संख्या यूके06बीई-8483 पर तीन लोग सवार होकर पीलीभीत की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह कलेक्टर फॉर्म के समीप पहुंचे ही थे कि पीलीभीत से आ रही शिफ्ट कार संख्या यूपी16एयू-3196 बाइक से जा टकराई और बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से तीनों घायलों को 108 वाहन से न्यूरिया हुसैनपुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां थाना नानकमत्ता बंगाली कालोनी निवासी विक्की विश्वास (22) पुत्र गोपाल विश्वास ने दम तोड़ दिया व अन्य दोनों प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बरेली रिफर कर दिया।
घायलों को हायर सेंटर ले जाते समय नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी माधवराव (24) पुत्र ध्रुव राज ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी सुधांशु वाला (24) पुत्र रंजीत वाला का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नानकमत्ता से तीनों दोस्त होली खेलकर बाइक न्यूरिया रिश्तेदारी में जा रहे थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत 
