उत्तराखंड : यहां दूध की डेरी में लगी भयंकर आग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

दूध की डेरी में लगी भयंकर आग,बाल बाल बची डेयरी स्वामी की जान।

रुड़की- रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर में आज दूध की एक डेयरी में अचानक भयंकर आग लग गई। दूध की डेयरी के स्वामी आलम इससे पहले कुछ समझ पाते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद आलम के द्वारा दुकान से निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
Ad

बता दे की शाहपुर गांव निवासी आलम नाम के एक व्यक्ति की शास्त्री नगर में दूध की डेयरी है आज शुक्रवार को करीब 12:00 बजे आलम अपनी दूध की डेयरी में बैठा था। तभी अचानक ही फ्रिज मैं आग लग गई। आलम इससे पहले कुछ समझ पाता तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद आलम के द्वारा किसी तरह डेयरी से निकलकर अपनी जान बचाई गई है। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं लगी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक लाखों का सामान जल कर राख हो चुका था। आग लगने की इस घटना में अच्छी बात यह रही है कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें