राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि के अधिशासी अभियंता पर हुआ मुकदमा दर्ज।
श्रीनगर गढ़वाल- बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर के फरासू क्षेत्र में गुरुवार को अलकनंदा नदी में हाइवे का हिस्सा समाने से यातायात पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। मामले में जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर एनएच लोनिवि खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता के खिलाफ 65 आपदा अधिनियम व बीएनएस की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक हाइवे पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही।चमोली,रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश-देहरादून की ओर जाने वाले और श्रीनगर से चमोली-रुद्रप्रयाग की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
गौरतलब है कि बीते वर्ष से ही फरासू क्षेत्र में हाइवे का 100 मीटर से अधिक हिस्सा अलकनंदा नदी में समा चुका था. चारधाम यात्रा से पूर्व एनएच लोनिवि द्वारा पहाड़ी काटकर मार्ग चौड़ा किया गया, लेकिन बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर से भू कटाव और भूस्खलन की घटनाएं तेज होती गईं। गुरुवार को एनएच लोनिवि ने जेसीबी और पोकलैंड मशीन की मदद से पहाड़ी का कटान कर मार्ग को खोल दिया, हालांकि अलकनंदा नदी की ओर से भू कटाव का खतरा अभी भी बरकरार है। मार्ग बाधित होने पर जिलाधिकारी पौड़ी ने उपजिलाधिकारी को विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद पटवारी की तहरीर पर कोतवाली श्रीनगर में एनएच लोनिवि के अधिशासी अभियंता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुकदमा पंजीकृत होने की पुष्टि सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने की है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

