ओखलकांडा (भीमताल) : राज्य सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड कार्यालय ओखलकांडा में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
शिविर में पेयजल, जल जीवन मिशन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कूड़ा निस्तारण और जंगली तेंदुए के आतंक से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। तेंदुए की सक्रियता वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। महिलाओं को जंगल न जाना पड़े, इसके लिए गांवों में चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।
पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 15 दिन में सभी स्कूलों में पेयजल संयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़कों की खराब गुणवत्ता पर जांच के आदेश दिए गए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई। स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
शिविर के माध्यम से 475 लोगों को लाभ मिला। स्वास्थ्य विभाग ने 72 लोगों का उपचार किया। आयुर्वेदिक व होम्योपैथी से 158 लोगों को लाभ मिला। ग्राम्य विकास विभाग ने 106 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए। कृषि, पशुपालन, श्रम, सहकारिता सहित अन्य विभागों ने भी मौके पर सेवाएं दीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
