Rudraprayag Missing Child

उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। जिले के दूरस्थ बाड़ब गांव में इन दिनों चिंता और डर का माहौल बना हुआ है। गांव का 4 साल का मासूम मयंक उर्फ पंकू पिछले चार दिनों से लापता है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार सदमे में है और पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन

जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को मयंक अपनी मां के पीछे-पीछे जंगल की ओर गया था जहां से वह अचानक लापता हो गया। पहले परिजनों को लगा कि बच्चा आसपास ही होगा…लेकिन देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR

ग्रामीणों के साथ पुलिस, एसडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं…लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

घटना को लेकर जंगली जानवर के हमले या अपहरण की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि बच्चे की तलाश में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन

गांव में हर किसी की नजरें रास्तों पर टिकी हैं बस इस उम्मीद में कि मासूम सकुशल वापस लौट आए।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें