- 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए “38NGUK” मोबाइल एप्लीकेशन हुआ लाइव
38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित और जनता के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल सचिवालय, उत्तराखंड ने एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन “38NGUK” लॉन्च किया है। यह एप्लीकेशन एंड्रॉइड(android) और आई.ओ.एस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
“38NGUK” एप्लीकेशन के माध्यम से खेल प्रेमी आसानी से लाइव स्कोर, मेडल टैली, भाग लेने वाली टीमें, और प्रतिभागियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इस एप्लीकेशन पर खेलों के वेन्यू, तिथियों, और खेलों से संबंधित अन्य विवरण भी उपलब्ध हैं।
राष्ट्रीय खेल सचिवालय का यह कदम डिजिटल युग में खेल आयोजन को और अधिक पारदर्शी और दर्शकों के करीब लाने का प्रयास है। एप्लीकेशन की मदद से दर्शक घर बैठे ही खेलों की हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने जनता से आग्रह किया है कि वे “38NGUK” एप्लीकेशन डाउनलोड करें और 38वें राष्ट्रीय खेलों का आनंद डिजिटल माध्यम से लें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
