- समूह-ग के 370 पदों पर एक और भर्ती निकली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन, 25 फरवरी से 16 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन
देहरादून। समूह-ग के अंतर्गत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 25 फरवरी से 16 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। आवेदन में 20 से 22 मार्च के बीच संशोधन कर सकेंगे। जून में परीक्षा प्रस्तावित है। बताया, परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच है। इस भर्ती से अनुदेशक विद्युतकार के 75, अनुदेशक फिटर के 70, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के 40, वेल्डर के 28, इंप्लाइबिलिटी स्किल के 241 कला-गणित के 18, ड्राफ्टमैन सिविल के 13, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के 13, मशीनिस्ट के 13, स्वीइंग टेक्नोलॉजी के 13, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10, इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेटिनेस के आठ, कॉस्मेटोलॉजी के आठ, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के छह, टर्नर के छह, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नोलॉजी के पांच।
ड्राफ्टमैन मैकेनिक के चार, प्लंबर के तीन, कंप्यूटर ऑपरेशन के दो, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग के दो, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर के दो, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाएंसेज के दो, पेंटर जनरल के दो, कारपेंटर का एक, ड्रेस मेकिंग व सर्वेयर के एक-एक पद पर भर्ती होगी। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क होगा।
आवेदन करने वालों के लिए आयोग ने टोल फ्री नंबर 9520991172, वॉट्सएप नंबर 9520991174 और ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com जारी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन 
