देहरादून: उत्तराखंड सहकारिता विभाग के तहत संचालित सहकारी समितियों में लंबे समय से खाली पड़े 279 कैडर सचिवों के पदों पर जल्द भर्ती होने जा रही है। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने गुरुवार को विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न जिलों में होने वाली भर्तियों का बंटवारा इस प्रकार रहेगा…रुद्रप्रयाग में 18, पिथौरागढ़ में 24, टिहरी में 46, पौड़ी में 44, चम्पावत में 1, उत्तरकाशी में 2, ऊधमसिंह नगर में 27, हरिद्वार में 21, नैनीताल में 25, अल्मोड़ा में 23, चमोली में 25 और देहरादून में 25 कैडर सचिव।
मंत्री रावत ने कहा कि इन नियुक्तियों से न केवल प्राथमिक सहकारी समितियों के कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी बल्कि समितियां आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगी। इसका सीधा लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को मिलेगा।
बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत 3 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मेलों की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेलों की तैयारियों में कोई कमी न रहे और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
इसके साथ ही मंत्री ने उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2023 से अब तक संघ को 43.87 करोड़ रुपये की लागत वाले 97 निर्माण कार्य आवंटित किए गए जिनमें से 38 पूरे हो चुके हैं जबकि 59 कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके अलावा कई नई परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

