रात भर भारी बारिश के चलते देवाल में अतिवृष्टि होने से 2 लोग लापता, कालेश्वर में घरों में घुसा मलवा।
चमोली- चमोली जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। जिसमे नंदप्रयाग,कमेड़ा,भनेरपानी,पागलनाला,जिलासू के पास गुलाबकोटी व चटवापीपल के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। चमोली प्रसाशन ने बताया कि मार्ग खोलने हेतु संबंधित टीमें मौके पर कार्यरत हैं। चमोली पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि बिना पुष्टि के यात्रा पर न निकलें व पुलिस व प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी अपडेट का पालन करें।
वहीं दूसरी ओर तहसील देवाल के मोपाटा में अतिवृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें 2 व्यक्ति तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे है. व विक्रम सिंह और उनकी पत्नी के घायल होने की सूचना मिली है,इनके आवास व गोशाला दबने की भी सूचना मिली है जिसमें लगभग 15 से 20 जानवर दबने की सूचना प्राप्त हुई है।
मूसलाधार बारिश के चलते कालेश्वर में ऊपर पहाडी से मलबा आया जो लोगों के घरों में घुस गया, जेसीबी मशीन के द्वारा मलवा हटाने का प्रयास किया जा रहा है, मौके पर पुलिस भी मौजूद है।
वहीं चमोली जनपद में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए, गैरसैंण, कर्णप्रयाग व पोखरी विकास खंडों में विद्यालयों में उपजिला अधिकारियों के आदेश पर अवकाश घोषित किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
