- छात्रावास से गायब कक्षा 11 का छात्र हरिद्वार में मिला
हल्द्वानी। देवलचौड़ स्थित श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय के छात्रावास से 11 जुलाई को अचानक गायब हुआ कक्षा 11 का छात्र विपिन बड़ौला हरिद्वार से बरामद किया गया। छात्र ने अपने भाई को फोन किया था। इसके बाद लोकेशन ट्रेस हुई। पुलिस ने छात्र के सकुशल बरामदगी करने की बात बताई है।
11 जुलाई को कॉलेज के वार्डन राकेश पंत ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी। इसमें विपिन के गायब होने की बात पुलिस को बताई थी। विपिन के परिवार वालों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उधर पुलिस भी छात्र की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई थी।

कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि छात्र की लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसके हरिद्वार में होने की जानकारी सामने आई थी। उधर छात्र के भाई ने बताया कि विपिन का फोन आया था। उसके कॉल से उसकी लोकेशन मिली तो हरिद्वार जाकर उसे लाया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
