देहरादून- गुरुवार को भी कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें तीन मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश व एक की दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमित 102 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। वही कोरोना मरीजो की संख्या 8623 पहुँच गई है वही एक्टिव केस 3056 पहुँच गए हैं। एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत हुई है। इनमें नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति बुखार, निमोनिया व सांस लेने में तकलीफ पर अस्पताल की इमरजेंसी में आया था। बुधवार रात मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा मामला रुड़की का है। रुड़की के साकेत कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति एक अगस्त को डायबिटीज व निमोनिया की शिकायत पर अस्पताल आया था। वह पिछले 13 साल से क्रॉनिक मायलोइड ल्यूकेमिया से ग्रसित था। बुधवार रात मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भी दो लोगों की मौत हुई है।

इनमें विधानसभा के पास चांचक नगर निवासी 74 वर्षीय एक व्यक्ति को अस्पताल में 29 तारीख को भर्ती कराया गया था, उनको निमोनिया की दिक्कत थी। जिसपर उन्हें आइसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा मोती बाजार की एक बुजुर्ग महिला को एक निजी अस्पताल से बुधवार रात दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, उन्हेंं दिल की गंभीर बीमारी थी। उन्हेंं वेंटिलेटर पर रखा गया, पर कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक
उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली
उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से
देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा
उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील 