देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में अगले कुछ दिनों तक मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
वहीं अन्य जिलों में तेज़ बारिश की गतिविधियाँ धीरे-धीरे कम हो सकती हैं, लेकिन पूरी तरह राहत मिलने में अभी वक्त लग सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश में कम से कम एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
प्रशासन ने भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वह मौसम अपडेट लेते रहें और अनावश्यक रूप से पहाड़ी या संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा से बचें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

